मैं इलाहाबाद घूमने गया था ।
पता नहीं क्यूँ मुझे भी अचानक इंगलिश बोलने का शौक चढ़ गया ।
मैं होटल से निकला और ऑटो वाले से पूछा - hey auto, how much money i need for visiting allahabad city ?
ऑटो वाला - अरे साहेब, ऑटो से काहे बतिया रहे हैं, हमसे पूछिए का पूछना है ।
मैंने बोला - u stupid, i said how much money i need for visiting allahabad city ?
ऑटो वाला - अरे साहेब, इतना पढ़े लिखे होते तो ऑटो थोड़ी न चला रहे होते ।
तनिक हिन्दी में बोलिए ।
मैंने कहा - what rubbish, i can't say in hindi.
ऑटो वाला - इ ससुरे अंग्रेज तो चले गए, पर अंग्रेजी यहीं छोड़ गए ।
अच्छा इ बताओ कहाँ चलना है ?
मैंने कहा - I wanna go circuit house.
ऑटो वाला - इ लो हमको तो पहले ही लगा था, इ ससुरा बहुते बड़ा सर्किट है ।
पहले काहे नहीं बताया कि पागलखाने जाना है ?
अरे साहब उ तो इहाँ से बहुत दूर, राँची में है ।
मैंने कहा - oh my god, oh my god, can u plz drop me at circuit house ?
ऑटो वाला - बताए तो साहेब, पागलखाना इहाँ नहीं राँची मेँ है, कहो तो छोड़ दें।
-*-**-*-*-**-*-*-**-*-*-**-*-
मुझे लगता है इतना ही काफी है,
ये समझाने के लिए कि हिन्दी हमारे 'हिन्दुस्तान' की पहचान है और यही हमारी राष्ट्रभाषा है ।
आप चाहे कितने भी बड़े अंग्रेज क्यूँ न बन जाएँ, हिन्दी के बिना आप चार कदम भी आगे नहीं बढ़ सकते ।
और हाँ मेरा अंग्रेजी ज्ञान इतना अच्छा नहीं है, अगर कहीं पर गलती हुयी हो तो उसे मेरी बला से ।
जितनी दुर्गति अंग्रेजों ने हमारी हिन्दी की करी है, उस हिसाब से थोड़ा हक तो अपना भी बनता है ।

No comments:
Post a Comment